नर्मदा वैली रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा मिशन हैप्पी (HAPPY – Healthy Agriculture ,Progressive and Prosperous Youth) एक नवाचारी, महत्वाकांक्षी परियोजना का आरंभ नर्मदा अंचल के हरदा जिले से किया गया । ग्रामीण युवकों द्वारा संचालित विकास का यह मॉडल व्यवसाय से विकास (Business for Development) की कल्पना से अभिभूत है। जन भागीदारी केंद्रित, स्थानिक नियोजन, स्थानिक संस्था विकास एवं स्थानिक नेतृत्व विकास की अवधारणा को मूर्त रूप करता मिशन हैप्पी हरदा निश्चित ही समर्थ भारत, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त पहल है ।
ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवसाय से विकास की यात्रा में कृषि एवं ग्रामीण विकास से राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य की पूर्ति हेतु ग्राम समाज की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय व्यवस्थाओं और सक्षम संस्थागत विकास को मजबूती प्रदान कर समाज के सभी वर्गों विशेष कर युवाओं और बच्चों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीकी और कौशल विकास की बेहतर व्यवस्थाओं को सुरक्षित करना है, जिससे जिला, प्रदेश एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण हो रहा है ।
नर्मदा वैली रूलर डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट, हरदा द्वारा विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय संस्थाओं के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है:-
- शिक्षा एवं तकनीकी
- युवाओं में कौशल विकास के साथ अनुसंधान के प्रति रुझान विकसित करना एवं शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी आदान-प्रदान, रोजगार के अवसर को बढाने के उदेश्य से नर्मदा वैली रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 04 शासकीय महाविद्यालयों के साथ अनुबंध किया गया जिनके द्वारा 21600 छात्र जुड़े हैं जिसके अंतर्गत सतत रूप मीटिंग (36), कार्यशाला (7) संगोष्ठी (2) भ्रमण (5) संचालित की जाती है l
- हेमा फाउंडेशन के साथ मिलकर बच्चों को नैतिक शिक्षा एवं संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ उनके मानसिक विकास पर भी चर्चा कर रहे हैं l यह शिक्षा लघु फिल्मों के माध्यम से ऑनलाइन दी जाती है जोकि NCERT, CBSE सहित अन्य स्टेट Board के साथ साथ नई शिक्षा नीति के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए Clase-5 से 12 तक के विद्यार्थियों को शिक्षित किया जाता है हरदा जिले में हमारे द्वारा 53 स्कूलों को रजिस्टर किया गया । रामन क्षेत्रीय संसाधन केन्द्र, हरदा में की गई गतिबिधियों के आधार पर Hem Virtues आवार्ड 2024 मिला
- शिक्षा एवं तकनीकी के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से कार्यशालायें (42), वनमाली प्रवीणता सम्मान ( 52 छात्रों को सम्मानित किया गया), पुस्तक यात्रा (2) विविध विधाओं एवं सृजनात्मक गतिविधियों जैसे रचना लोक कलाओं का प्रदर्शन एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला, फेस पेंटिंग, वाद विवाद लेखक इत्यादि गतिविधियों के संचालन किया गया संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संस्कृत व्याख्यान का आयोजन किया गया जिसमें हमारी संस्कृति एवं विज्ञान के महत्व पर चर्चा की गई।
- मध्य प्रदेश खादी ग्राम उद्योग बोर्ड जिला पंचायत हरदा द्वारा कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत 25 विद्यार्थी को प्रशिक्षित किया गया इस ट्रेनिंग प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार से जोड़ना था l
- कौशल विकास के अंतर्गत 150 विद्यार्थियों को Electrician की ट्रेनिंग दी गई।
- युवाओं में कंप्यूटर शिक्षा की आधुनिक तकनीकी AI के विषय में 760 युवाओं को जानकारी दी गई l
- कृषि विकास
- कृषि स्नातकों के पेशेवर कौशल प्रबंधन कृषि और ग्रामीण विकास में वर्तमान और उभरते अवसरों और चुनौतियां से अवगत कराने के उद्देश्य से RAWE (ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव) का कार्य रमन क्षेत्रीय संसाधन केंद्र हरदा द्वारा किया गया इस प्रकार का प्रदेश का पहला कार्य है। इसके माध्यम से किसानों एवं युवा वैज्ञानिक के आदान-प्रदान होता है l इसके द्वारा किसानों की खेती के आय-व्यय के बारे में उचित जानकारी किसानों को अवगत हुई l कृषि तकनीकी का प्रचार प्रसार रावे के विद्यार्थियों द्वारा किसानों को जानकारी दी गई एवं 3028 किसानों के खेत का जी.पी.एस. लेकर उनके साथ तकनीकी में सहयोग कराया। रावे के विद्यार्थियों द्वारा किसानों को मृदा स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से बताया गया एवं उनके खेत के मिटटी के नमूने लेकर उनकी जानकारी किसानों को अवगत कराई गई।
- कृषि तकनीकी की ज्ञान युवाओं को खेती के उन्नत तकनीकी के प्रयोग के उद्देश्य से ड्रोन के बारे में जानकारी प्रदान की गई तथा प्राकृतिक संसाधन के संपूर्ण उद्योग के लिए सोलर ड्रायर एवं कोल्ड स्टोर के बारे में प्रशिक्षित किया गया l
- हरदा के क्षेत्र कि किसानों के साथ मिलकर कृषि उत्पाद मूल्य वृद्धि जैसे हरी मिर्च पाउडर की भी शुरुआत की
- कृषि उत्पादन को उचित कीमत किसानों को मिले इस उद्देश्य से उनका उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोडा l
- नवाचार एवं उघमिता :- नवाचार एवं उघम हमेशा प्रगति और विकास के पीछे प्रेरक शक्ति रहा है । नवीन तकनीकों और प्रथाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त बनाने की उसकी निरंतर खोज का प्रयास है। यह ग्रामीण समुदाय की इस अद्वय भावना और चुनौतियों पर काबू पाने उनके जीवन को बदलने और उनके समुदायों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रमाण है । नर्मदा वैली रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा 58 नवोन्मेषी कृषक एवं उद्योगों उद्यमी के साथ मिलकर उनकी प्रतिभा निखार कर व्यवसाय की शुरुआत करवाई इसमें से अधिकांश 51,कृषक है एवं 7 युवा नवोन्मेषी उघमी है। जिनमें से सुश्री अर्चना नागर एवं श्री रत्नेश सोरठिया द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कार्य किया जा रहा है।
- साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां
- स्थानीय स्तर पर साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का सृजनात्मक तरीके से कार्य करने के उद्देश्य से वनमाली श्रजन केंद्र हरदा के माध्यम से हरदा से 67 कवियों को जोड़कर एक पुस्तक निकल गई l
- इसके अलावा प्रतिमाह गोष्ठी के माध्यम से साहित्यिक विषयों पर चर्चा की जाती है l
- युवाओं में पुस्तकों की की प्रतिरुचि जागृत करने के लिए 2 पुस्तक यात्रा निकाली गई जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में साहित्यिक संस्कृति एवं शिक्षा के प्रति रुझान जागृत करना है l
- संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 4 संस्कृत व्याख्यान का आयोजन किया गया तथा जिसमें हमारी संस्कृति एवं विज्ञान के महत्व पर चर्चा की गई।
- लोक कला एवं संस्कृति केंद्र के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण पर परिचर्चा की गई l
- पारंपरिक लोकगीतों एवं लोक कलाओं की महत्वता को ध्यान में रखते हुए हालूर गायन लोकगीतों के प्रचार प्रसार पर कार्यक्रम किया गया।
- पर्यटन:- मिशन हैप्पी हरदा खुशहाल हरदा के अंतर्गत हरदा जिला सांस्कृतिक धरोहरों को समझते हुए जिले में सांस्कृतिक पहचान के साथ-साथ ऐसे कई प्राचीन, ऐतिहासिक, पुरातात्विक, प्राकृतिक, एवं ग्रामीण पर्यटक स्थल है जिनकी यादें एवं मनोरम छटा देखते ही बनती है। जिले में पर्यटन के विकास की बहुत संभावनाएं हैं हरदा जिले में निम्नलिखित पर्यटन स्थल एवं विकास का प्रचार किया जा सकता है:-
- ग्रामीण पर्यटन
- सांस्कृतिक पर्यटन
- धार्मिक पर्यटन
- प्राकृतिक पर्यटन
- स्वास्थ्य पर्यटन
- ऐतिहासिक पर्यटन
- साहसिक पर्यटन
- संगीत एवं लोकनृत्य पर्यटन
हरदा के पर्यटन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से पर पर्यटन विभाग द्वारा 25 ग्रामीण होम स्टे बनाने का कार्य हो रहा है l वर्तमान में हमारे द्वारा 242 टूरिस्टो को हरदा के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रो में भ्रमण कराया l भारतीय विद्या भुवन एवं डा.सी.वी. रामन विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से 2 दिवसीय अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी 12 -13 फरवरी 2024 को संचालित की गयी l
Partnership Organization :-
क्र | संस्था का नाम | गतिविधिया |
1. | 1. डॉ सी वी रमन विश्वविद्यालय खंडवा मध्यप्रदेश
2. हेमा फाउंडेशन, मुंबई 3. भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, हरदा मध्यप्रदेश 4. लायन्स क्लब, हरदा 5. प्रोत्साहन एजुकेशन सोसाइटी 6. भारतीय विद्या भवन्स, मुंबई 7. स्वामी विवेकानंद केंद्र, हरदा 8. निमाड़ लोक कला एवं संस्कृति केन्द्र, खण्डवा 9. मालपानी ट्रस्ट 10. जिला योग समिति, हरदा 11. मध्यप्रदेश रास्ट्र भाषा प्रचार समिति, हरदा 12. प्रेमशंकर रघुवंशी फाउंडेशन, हरदा 13. संभावना विचार मंच, हरदा 14. अरविंदो सोसायटी 15. कुवरबाई ट्रस्ट 16. हरदा योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन 17. प्रजापति ब्रहमकुमारी विश्वविद्यालय, शाखा हरदा 18. ग्राम पंचायत 19. स्वं सहायता समूह 20. राबिन हुड आर्मी 21. निजी विद्यालय एवं महाविद्यालय |
Ø जीवनस्तर में सुधार
Ø कृषि तकनीकी विकास Ø कृषि नवाचार Ø पर्यावरण विकास Ø कौशल विकास Ø पर्यटन विकास Ø सांस्कृतिक कार्यक्रम Ø नवाचार Ø सामाजिक विकास Ø रोजगार में सहायक Ø तकनीकी प्रशिक्षण Ø सामाजिक विकास में सहायक Ø शिक्षा Ø जागरूकता Ø स्वास्थ्य कार्यक्रम Ø योग Ø नैतिक शिक्षा Ø साहित्यिक कार्यक्रम Ø हिंदी भाषा विकास Ø प्राकृतिक खेती Ø प्राकृतिक चिकित्सा Ø खेलकूंद में कार्य Ø स्व्च्छता Ø गरीबों की मदद Ø कृषि विकास कार्यक्रम Ø अध्यात्मिक Ø ध्यान |
2. | शासकीय विभाग ( कृषि, वन, जिलापंचायत,आजीविका परियोजना, नाबार्ड, पशुपालन, विद्यालय, महाविद्यालय, पर्यटन विभाग इत्यादि) | Ø शिक्षा का विकास
Ø जीवनस्तर में सुधार Ø कृषि तकनीकी विकास Ø युवाओं को तकनीकी जानकारी Ø कृषि नवाचार Ø पर्यावरण विकास Ø कौशल विकास Ø पर्यटन विकास Ø सांस्कृतिक कार्यक्रम Ø रोजगारपूरक कार्य Ø नवाचार Ø सामाजिक विकास Ø रोजगार में सहायक |
नर्मदा वैली रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट सिविल सोसाइटी के सदस्य विभिन्न समुदाय के साथ मिलकर समाज के उत्थान में भागीदारी करते हैं। इनके द्वारा विभिन्न गतिविधियां जैसे कृषि तकनीकी का प्रचार प्रसार, पर्यावरण विकास, साहित्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग इत्यादि कार्यक्रम संचालित करते हैं।