You are currently viewing Rural Agricultural Work Experience (ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव)

Rural Agricultural Work Experience (ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव)

  • Post category:Media

डॉ. सी. वी. रमन विश्वविद्यालय खंडवा के कृषि विभाग के चतुर्थ वर्ष के 20 विद्यार्थी RAWE (Rural Agricultural Work Experience) कार्यक्रम के अंतर्गत 6 माह की  इंटर्नशिप हेतु हरदा जिले में आए l आगमन के पश्चात विद्यार्थियों की बैठक हरदा के कृषि शिक्षकों, सिविल सोसायटी प्रतिनिधियों तथा जिले के प्रगतिशील किसानों के साथ आयोजित की गई। इस बैठक में विद्यार्थियों को उनके कार्यक्षेत्र, दायित्वों एवं सर्वेक्षण पद्धति के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

इंटर्नशिप के दौरान विद्यार्थियों को हरदा जिले के विभिन्न ग्रामों में जाकर कृषि संबंधी जानकारी एकत्रित करने, किसानों की समस्याओं का अध्ययन करने तथा व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने का दायित्व सौंपा गया।

निम्न जानकारी इस प्रकार है —

  • ग्रामीण कृषि प्रणाली, उत्पादन पद्धतियों एवं किसानों की वास्तविक समस्याओं को समझने का प्रयास किया गया।
  • किसानों की परिस्थितियों का विश्लेषण
  • कृषि लागत, बाजार व्यवस्था, सिंचाई, उर्वरक एवं तकनीकी चुनौतियों का व्यावहारिक अध्ययन किया गया।
  • कार्य योजना एवं लक्ष्य निर्धारण
  • विद्यार्थियों को उनके कार्यक्षेत्र, सर्वेक्षण पद्धति एवं निर्धारित लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
  • ज्ञान एवं अनुभव का आदान-प्रदान
  • किसानों एवं विद्यार्थियों के बीच आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों एवं पारंपरिक अनुभवों का साझा संवाद स्थापित हुआ।
  • रिपोर्ट निर्माण एवं प्रस्तुतीकरण