मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट), भोपाल के 35 छात्रों ने हरदा जिले की विकास कार्ययोजना तैयार करने एवं जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों का अध्ययन करने के उद्देश्य से हरदा का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान छात्रों ने मिशन हैप्पी हरदा के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों को समझने के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य, मृदा उर्वरता, प्राकृतिक खेती एवं कौशल विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।






