स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हरदा को आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से “मैं भी स्वदेशी समर्थक” अभियान का शुभारंभ किसान भवन, बाहेती कॉलोनी, हरदा में किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. एल. एन. पाराशर ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में युद्ध केवल सीमाओं पर ही नहीं, बल्कि आर्थिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक स्तर पर भी लड़े जा रहे हैं। ऐसे समय में स्वदेशी की भावना ही देश की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और आत्मसम्मान की रक्षा का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।


