युवाओ को रोजगार एवं कौसल विकास के उद्देश्य से 30 विद्यार्थियों को तीन माह का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को नई कंपनी बनाना, GST के बारे में जानकारी, Sales–Purchase एंट्री, CGST–SGST लेज़र, इनवॉइस एंट्री, GST रिपोर्ट एवं GSTR फाइलिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रक्रियाएँ सिखाई गईं।
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल तकनीकी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करना भी रहा। इसी क्रम में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, कम्युनिकेशन स्किल, इंटरव्यू तैयारी, प्रोफेशनल व्यवहार एवं स्पोकन इंग्लिश का भी मार्गदर्शन दिया गया।
इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों में अकाउंटिंग, GST, सॉफ्ट स्किल्स, टीमवर्क और आत्मविश्वास में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत सफल और लाभकारी सिद्ध हुआ।











