कृषि उद्योग, पर्यटन एवं रोजगार सृजन हेतु विशेष आयोजन
विषय: कृषि उद्योग, जैविक खेती एवं रोजगार सृजन
दिनांक: 22 सितम्बर 2025
स्थान: हरदा एवं पानतलाई ग्राम, हरदा
हरदा जिले में हैप्पी हरदा एवं NVRDFT (नर्मदा वैली रूरल डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में कृषि उद्योग, जैविक खेती एवं रोजगार सृजन विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, युवाओं एवं श्रमिकों के लिए नए रोजगार अवसर सृजित करना तथा जिले को कृषि आधारित उद्योगों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना रहा।
मुख्य अतिथि – श्री श्याम सिंघानिया (चेयरमैन, ENARR Group) , प्रो. अरुण जोशी (कुलपति, डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय)
विशिष्ट अतिथि – डॉ. R. K. दोगने (MLA) , डॉ. अंबर पारे , श्री राजीव बाहेती (समाजसेवी)।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु – कार्यक्रम में हरदा जिले में Agro Industry Hub की स्थापना का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिससे किसानों को आधुनिक तकनीक, जैविक खेती, प्रोसेसिंग, पैकेजिंग एवं विपणन की सुविधाएँ मिलेंगी तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, नर्मदा तट एवं अन्य धार्मिक स्थलों को जोड़कर कृषि-पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई।
अतिथियों के विचार – अतिथियों ने कृषि, उद्योग एवं पर्यटन को एक साथ विकसित करने पर जोर दिया। डॉ. R. K. दोगने (MLA) ने कृषि आधारित उद्योगों की स्थापना हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
जैविक कृषि एवं प्राकृतिक उर्वरक निर्माण हेतु पानतलाई भ्रमण –इसी दिन पानतलाई ग्राम में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि कार्यों का निरीक्षण किया गया। अतिथियों ने RAWE कार्यक्रम के विद्यार्थियों द्वारा किए जा रहे मिट्टी परीक्षण, जैविक खेती एवं प्राकृतिक उर्वरक निर्माण कार्यों की सराहना की। जैविक कृषि को किसानों की आय वृद्धि, मिट्टी संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के लिए आवश्यक बताया। इसके पश्चात हरदा जिला कलेक्टर से मुलाकात कर कृषि उद्योग एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। प्रो. अरुण जोशी ने विश्वविद्यालय की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
निष्कर्ष– यह आयोजन हरदा जिले को कृषि, उद्योग एवं पर्यटन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।







