You are currently viewing Tally Internship & Training Program

Tally Internship & Training Program

  • Post category:Media

मिशन HAPPY Harda के अन्तेर्गत Government Adarsh College, Harda के  50 विद्यार्थियों के लिए 20 दिसम्बर 2025 से 28 जनवरी 2026 तक “Tally Internship & Training Program” का सफल आयोजन किसान भवन, बाहेती कॉलोनी, हरदा में किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग एवं रोजगारोन्मुख कौशल का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना था।

यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ  (उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल) के मार्गदर्शन में तथा AISECT Dr. C.V. Raman University के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को Tally सॉफ्टवेयर की मूलभूत एवं उन्नत जानकारी प्रदान की गई, जिसमें कंपनी निर्माण, लेजर एवं वाउचर एंट्री, जीएसटी की जानकारी, बैलेंस शीट तथा लाभ-हानि खाता तैयार करना आदि विषय शामिल थे। एक माह के विशेष प्रायोगिक सत्र में विद्यार्थियों ने वास्तविक कार्य प्रणाली को समझा और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु Spoken English एवं Personality Development के सत्र भी आयोजित किए गए। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों के संवाद कौशल, आत्मविश्वास, साक्षात्कार की तैयारी तथा पेशेवर व्यवहार में उल्लेखनीय सुधार देखा गया।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सफल प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ तथा उनके करियर निर्माण में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।