डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, खंडवा में आयोजित शोध शिखर विज्ञान पर्व – जनवरी 2026 में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं समाजोपयोगी तकनीकों को प्रोत्साहित करना रहा।
इस विज्ञान पर्व में कृषि, जल संरक्षण, जल शुद्धिकरण, पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती एवं अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़े वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए गए। हरदा जिले की ओर से प्रदर्शित इंटीग्रेटेड सस्टेनेबल स्मार्ट एग्रीकल्चर मॉडल (ISSAM) ने अपनी वैज्ञानिक सोच, जल प्रबंधन एवं व्यावहारिक उपयोगिता के कारण प्रथम स्थान प्राप्त किया।
ISSAM मॉडल में खेती एवं घरेलू उपयोग हेतु जल शुद्धिकरण, पुनः उपयोग, जल बचत तथा कम लागत में अधिक उत्पादन की तकनीकों को दर्शाया गया, जो किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।
कार्यक्रम में इसरो वैज्ञानिक डॉ. मधुकांत पटेल एवं विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरुण जोशी सहित अनेक विशेषज्ञ उपस्थित रहे। यह उपलब्धि हरदा जिले की वैज्ञानिक एवं नवाचार क्षमता को दर्शाती है और भविष्य में सतत कृषि एवं जल संरक्षण के लिए प्रेरणास्रोत है।



