‘मिशन हैप्पी हरदा’ के अंतर्गत मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार-प्रसार समिति हरदा एवं वनमाली सृजन केंद्र हरदा द्वारा हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। युवा पीढ़ी में हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 17 विद्यालयों के 64 विद्यार्थियों (कक्षा 9वीं से 12वीं) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान काव्य पाठ, भाषण, लोकगीत गायन एवं ‘चित्रांकन से शब्दांकन’ जैसी ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की प्रतिभा की भूरि-भूरि सराहना की।











