You are currently viewing उद्यमिता एवं समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सकारात्मक भूमिका पर संगोष्ठी

उद्यमिता एवं समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सकारात्मक भूमिका पर संगोष्ठी

  • Post category:Media

स्वावलंबन, आत्मनिर्भर भारत तथा सामाजिक विकास की दिशा में युवाओं को प्रेरित करने और समाज में वरिष्ठ नागरिकों की सकारात्मक भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से हैप्पी हरदा के तत्वावधान में किसान भवन, हरदा में “उद्यमिता एवं समाज में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका” विषय पर वृहद संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्वर्णिम भारत फाउंडेशन के चेयरपर्सन एवं पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर श्री सतीश चावला ने उद्यमिता, स्वावलंबन और युवाओं के लिए उपलब्ध अवसरों पर मार्गदर्शन दिया। संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं के सामने रोजगार की बढ़ती चुनौती का स्थायी समाधान केवल नौकरी तक सीमित न रहकर स्वरोजगार, उद्यमिता, नवाचार और कौशल विकास की दिशा में आगे बढ़ने में है। युवा अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वयं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ-साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार का माध्यम बन सकते हैं।